{"_id":"6aca8bf3ea3b4c0e8405f877","slug":"bus-driver-attempts-to-strike-with-an-axe-crowd-saves-victims-life-fir-registered-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157549-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बस चालक के कुल्हाड़ी मारने का प्रयास, भीड़ ने बचाई जान, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बस चालक के कुल्हाड़ी मारने का प्रयास, भीड़ ने बचाई जान, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
ठठिया। रास्ता रोकने को लेकर शनिवार को हुए विवाद में ऑटो चालक ने बस चालक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने बीच-बचाव कर ऑटो चालक को पकड़ लिया और बस चालक को बचाया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
ठठिया क्षेत्र के मधईपुरवा निवासी सोनू प्राइवेट बस चालक हैं। वह प्रतिदिन बिल्हौर से तिर्वा के बीच बस का संचालन करते हैं। सोनू ने बताया कि वह बिल्हौर से सवारियां लेकर तिर्वा जा रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर गांव निवासी ऑटो चालक रूपन ने घर के सामने सड़क पर ऑटो और बल्ली लगाकर रास्ता रोक रखा था। रास्ते से ऑटो और बल्ली हटाने के लिए कहने पर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने गाली-गलौज करते हुए सोनू को पीटना शुरू कर दिया और कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा। लोगों ने बीच-बचाव करते हुए कुल्हाड़ी पकड़ ली, जिससे बस चालक की जान बच गई। मारपीट में सोनू घायल हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद युवक ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित सोनू ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।