{"_id":"67437ff956fe31ee36031f85","slug":"bus-brake-failed-accident-was-avoided-due-to-drivers-wisdom-kannauj-news-c-214-1-knj1005-121687-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बस का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बस का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा
Mon, 25 Nov 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 25 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। हरियाणा से सौ से अधिक सवारियां लेकर बिहार जा रही बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित कर टोल प्लाजा पर खड़ी कर बस की मरम्मत कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया।
शनिवार शाम खाटू श्याम ट्रेवल्स की बस हरियाणा से सौ से अधिक सवारियां लेकर बेगूसराय बिहार के लिए रवाना हुई। देर रात दो बजे के करीब सभी सवारियां गहरी नींद में थी। उसी समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद में आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस में सवारियों इधर-उधर गिरने लगी।
चालक रामसागर ने बस को नियंत्रित कर धीर-धीरे चलाते हुए सौरिख टोल प्लाजा पर खड़ी कर ब्रेक ठीक कराए। शाम को मैकेनिक ने 19 हजार का बिल थमाया तो चालक ने देने से मना कर दिया। रात और पूरा दिन गुजरने के बाद सवारियां भूख प्यास से परेशान हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर 112 पुलिस के अलावा थाने की पुलिस भी पहुंच गई और बस मालिक से वार्ता कर मैकेनिक को रुपये दिलाए। इसके बाद शाम करीब छह बजे बस बिहार के लिए रवाना हुई, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।