फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Burn candles tribute to martyrs

कैंडल जला शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 15 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 15 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Burn candles tribute to martyrs

सदर तहसील में देश की खातिर अपने जान की बाजी लगाने

विज्ञापन
वाले वीर महापुरुष भगत सिंह व राजगुरू को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। पाश्चात्य सभ्यता के वेलेंटाइन डे का बहिष्कार किया गया।

सदर तहसील में ब्लाक प्रमुख नीलू यादव की अगुवाई में शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी जो खुली हवा में सांस ले रहे यह उन महापुरुषों की देन है। कहा कि आजादी की लड़ाई में उन वीरों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

उनके बलिदान की वजह से हम अपनी मर्जी से जी सकते हैं। कहा कि युवा वर्ग आधुनिक युग की चमक-धमक में खो गया है। सोचनीय विषय है कि युवाओं को वेलेंटाइन डे जैसे विदेशी सभ्यता के पर्व की तिथियां याद रहती है, वहीं देश के लिए मर-मिटने वाले शहीद महापुरुषों के लिए उनके पास समय नहीं है।

इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वह देश की युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर रितेश गुप्ता, अन्नू तिवारी, हनी सारस्वत, नवनीत गौर, अजय शर्मा, अनंत यादव, चंदन यादव, गौरव सिंह, सोमू दुबे, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed