फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bullets surrounded bike riders, two people injured

Kannauj News: बाइक सवारों को घेरकर बरसाई गोलियां, दो लोग घायल

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bullets surrounded bike riders, two people injured

विज्ञापन
मानीमऊ। बाइक से गांव जा रहे तीन युवकों पर 20 हथियारबंद लोगों ने घेर कर फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। गोलियों की आवाज से गांव में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक हमलावर को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने पांच नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के नेरा गांव के पास शुक्रवार रात कोल्ड स्टोरेज के पास की घटना है। बताया जा रहा है कि पास के ही प्रेमपुर गांव निवासी नीरज गांव के ही रामतीर्थ व मुकेश को बाइक पर बैठाकर गांव ला रहा था। जैसे ही वह नेरा गांव पास स्थित खुशी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा। तभी फतुआंपुर गांव निवासी संजीव कुमार, पुष्पेंद्र पाल, खुर्शीद, फर्शीद, राजा हथियारबंद 15 साथियों के साथ मिलकर बाइक को घेर लिया। जब तक तीनों कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में नीरज तो बाल-बाल बच गया, लेकिन बाइक पर बैठे पर रामतीर्थ व मुकेश के पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से गांव में भगदड़ मच गई। आननफानन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख हमलावर मौके से भागने लगे। इस बीच ग्रामीणों ने एक हलमावर संजीव कुमार को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर डॉ. प्रियंका वाजपेयी जिला अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने घायलों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज ने 20 लोगों के खिलाफ पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों के पैर में गोली लगी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed