{"_id":"6584880f967cd0905b0317d4","slug":"bulldozer-runs-till-saurikh-tiraha-altercation-with-traders-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7148-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सौरिख तिराहे तक चला बुलडोजर, व्यापारियों से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सौरिख तिराहे तक चला बुलडोजर, व्यापारियों से नोकझोंक
Fri, 22 Dec 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका की ओर से लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया। पालिका से लेकर सौरिख तिराहे तक बुलडोजर चला। टिनशेड हटाने को लेकर सौरिख तिराहे पर व्यापारियों से नोकझोंक भी हुई। कई दुकानदारों को टिनशेड हटाने की चेतावनी भी दी गई।
अभियान में ईओ सुनील कुमार सिंह व नायब तहसीलदार भरत कुमार मौर्य आगे-आगे चल रहे थे। अतिक्रमण अभियान के शुरू होते ही कई जगह व्यापारियों ने फुटपाथ से सामान हटाना शुरू कर दिया। पुस्तकालय के पास व्यापारियों ने स्टे आर्डर दिखा दिया। इस पर अधिकारियों ने जनवरी के पहले सप्ताह के बाद इस पर निर्णय लेने की बात कही। सौरिख तिराहे पर दुकानों के काउंटर उठाने के चक्कर में व्यापारियों ने पालिका कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। ईओ ने बताया कि टिनशेड और दुकान के बाहर पटिया के लिए पहले ही मानक तय किए जा चुके हैं। दुकान के बाहर छाया व बारिश से बचाव के लिए चार फीट का टिनशेड रख सकते हैं लेकिन इसके नीचे सामान नहीं सजाया जा सकता है।
पहले से ही खाली होने लगा फुटपाथ
नगर पालिका की ओर से जैसे ही पालिका गेट से अतिक्रमण के खिलाफ शुरू हुए अभियान की जानकारी दुकानदारों को हुई तो उन्होंने फुटपाथ को खाली करना शुरू कर दिया। आननफानन में फुटपाथ पर रखे तखत व अन्य सामान हटाया जाने लगा। कई व्यापारी दुकानों के बाहर पड़ी टिन शेड को खोलते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन
अभियान के चलते मुख्य मार्ग पर कई बार लगा जाम
नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण अभियान जब चलाया गया तो मुख्य मार्ग पर कई बार जाम के हालात बन गए। बुलडोजर समेत पालिका का लाव-लश्कर साथ में चलने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहन चालकों की तो बात छोड़ दें, पैदल निकलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते स्कूली बस भी काफी देर तक उसमें फंसी रही।