फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bulldozer ran on SP leader's farm house, government land freed from occupation

सपा नेता के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, सात बीघे सरकारी जमीन कब्जा मुक्त

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on SP leader's farm house, government land freed from occupation
कन्नौज। सपा नेता के सरकारी जमीन पर बनाए गए फार्म हाउस पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अधिकारियों ने निर्माण ध्वस्त कर करीब सात बीघा सरकारी जमीन को भी कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले 13 अप्रैल को भी इसी सपा नेता की अवैध रूप से बनीं मार्केट को बुलडोजर से ढहाया जा चुका है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के तिलपई गांव निवासी सपा नेता रजनीकांत यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। सरकारी जमीनों पर कब्जा कर कहीं मार्केट तो कहीं फार्म हाउस बना रखा है। शनिवार को फत्तेहपुर जसोदा ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर बने फार्म हाउस पर एसडीएम उमाकांत तिवारी और नायाब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम की मौजूदगी में पैमाइश के बाद बुलडोजर चला। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में करीब सात बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा की सरकारी 10 बीघा जमीन परती पड़ी थी। हाल में रजनीकांत यादव ने करीब सात बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस का निर्माण शुरू करा दिया था। इसके बाद वहा घूरा डालकर फसल उगाना शुरू कर दिया। अधिकारियों के निर्देश पर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वस्त कराई जा चुकी है अवैध मार्केट
एसडीएम ने बताया कि इससे पहले 13 अप्रैल को सपा नेता की जलालाबाद में जीटी रोड पर ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मार्केट को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया था।
अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर दर्ज है 14 मामले
सपा नेता रजनीकांत यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बेहद करीबी है। सपा शासन काल में रजनीकांत ने कई सरकारी जमीनों पर कब्जा कर भवनों का निर्माण करा लिया। सपा नेता के खिलाफ, लूटपाट, गैंगस्टर, अपहरण, मारपीट, जानलेवा हमला, सरकारी जमीनों पर कब्जे के 14 मामले दर्ज हैं।

किसानों की जमीनों पर कर रखा है कब्जा
रजनीकांत यादव के पास तीन सौ बीघा से अधिक जमीन है। ईंट भट्ठा से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक का कारोबार है। उसके खिलाफ कई किसानों ने जबरिया जमीनों पर कब्जे की भी शिकायत कर रखी है। एसडीएम सदर ने बताया कि किसानों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर अन्य जमीनों की भी पैमाइश की जाएगी। अगर कहीं अवैध कब्जा मिलता है तो फिर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed