फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bulet ke pataakhon se pareshaan ho rahe shaharee

बुलेट के पटाखों से परेशान हो रहे शहरी

Tue, 16 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
bulet ke pataakhon se pareshaan ho rahe shaharee
शहर में बुलेट से जाता युवक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। युवाओं के बुलेट बाइक के साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालने के क्रेज से शहरी परेशान हैं। शाम होते ही युवा बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने लगते हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

शहर के युवा बुलेट बाइक से कंपनी मेड साइलेंसर निकलवा कर पटाखों जैसी आवाज वाला लगवा रहे हैं। युवाओं के इस शौक को देखते हुए कई जगह मैकेनिक इन साइलेंसर को लगाने का काम करने लगे हैं। इससे शहर में पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट की संख्या बढ़ गई है। शाम होते ही युवा मुख्य मार्गों और गलियों से साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालते हुए फर्राटा भरने लगते हैं। इससे बच्चे और बुजुर्ग चौंक जाते हैं। कई बार लोगाें की शिकायत पर पुलिस ने चेकिंग भी की। इसके बाद भी युवा बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

चलेगा अभियान होगी, होगी कार्रवाई: एसपी
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि बुलेट बाइक के साइलेंसर से निकलने वाली पटाखों की आवाज से लोगों को परेशानी होती है। शहर में जल्द अभियान चलाया जाएगा। साइलेंसर मॉडीफाई करने वाले मैकेनिकों के साथ-साथ बाइक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed