{"_id":"5e2200de8ebc3e4b4f2289c5","slug":"bukhaar-se-paanch-maah-ke-baalak-kee-maut-kannauj-news-knp5390640140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पांच माह के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पांच माह के बालक की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बालक की मौत के बाद रोते-बिलखते बाबा।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। तहसील तिर्वा के गांव गुनाह मड़ैया निवासी पांच माह के बालक के कई दिनों से वायरल व दस्त से पीड़ित होने पर परिजन शुक्रवार को जिला अस्पताल में निजी वाहन से लेकर पहुंचे। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया। हालत गंभीर होने पर कानपुर ले जाने की सलाह दी गई। इस दौरान बालक की हालत अधिक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया। कुछ ही देर में बालक की मौत हो गई।
तिर्वा तहसील के गांव गुनाह मड़ैया निवासी कलाम (5 माह) पुत्र गुलफाम कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। पिता गुलफाम ने बताया कि उसे बुखार आया था। गांव के चिकित्सक को दिखाकर दवा दी गई। कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया।
शुक्रवार को वह जिला अस्पताल पहुंचे। बालक को ओपीडी में दिखाया। बालक की हालत गंभीर बताई गई। वह बालक को इलाज के लिए कानपुर ले जाने के लिए कागज तैयार करा रहा था, तभी हालत और बिगड़ गई। उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। कुछ ही देर में मौत हो गई।