{"_id":"5dd58a6b8ebc3e54c20b8688","slug":"bujurgon-kee-dhaal-banega-naya-savera-projekt-kannauj-news-knp5271058167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों की ढाल बनेगा नया सवेरा प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों की ढाल बनेगा नया सवेरा प्रोजेक्ट
विज्ञापन
बुजुर्गों को 112 एप की जानकारी देते एसपी अमरेंद्र प्रसाद और एएसपी विनोद कुमार।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बुजुर्गों को सुरक्षा और उनकी सेवा में 24 घंटे तत्पर रहने के लिए जिले में नया सवेरा प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। एसपी की अध्यक्षता में 60 बुजुर्गों का पंजीकरण किया गया।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बुजुर्गों ने भाग लिया। एसपी ने नया सवेरा प्रोजेक्ट का शुुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों का 112 एप पर पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद वरिष्ठ नागरिकों के पंजीकृत मोबाइल से 112 पर काल या मिस्ड काल करने पर उनका डाटा डायल 112 काल सेंटर में खुल जाएगा। पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेगी। अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचा कर उपचार मुहैया कराया जाएगा। अगर कोई अन्य समस्या है तो उसका भी निस्तारण किया जाएगा।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि 112 एप बुजुर्गों के लिए ढाल की तरह काम करेगा। इसके बाद करीब 60 बुजुर्गों ने पंजीकरण कराया। इस मौके पर सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति और आरआई बृजेश पाठक मौजूद रहे।