फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Budget not found, work on highway started without removing poll

नहीं मिला बजट, बिना पोल हटाए हाईवे पर काम शुरू

Wed, 14 Oct 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Budget not found, work on highway started without removing poll
कन्नौज। जीटी रोड चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले बिजली के पोल को हटाए बिना ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। बजट का भुगतान न होने के कारण बिजली पोल को छोड़कर कार्यदायी संस्था समतलीकरण का काम करा रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे जीटी रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। जिले में प्रेमपुर से गांगूपुर तक करीब 60 किलोमीटर के दायरे में 25 सौ बिजली के पोल बाधा बने हैं। कई स्थानों पर अंडरग्राउंड केबल है। कई स्थानों पर बिजली विभाग के भवनों को शिफ्ट करना होगा। इसके लिए 27 करोड़ रुपये से अधिक का बजट बिजली विभाग ने एनएचएआई को प्रस्ताव देकर 2018 में मांगा था, लेकिन अभी तक यह नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके चलते पोल शिफ्टिंग का कार्य नहीं शुरू हो सका लेकिन एनएचएआई ने जीटी रोड चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया है। बिजली के पोल को छोड़कर समतलीकरण और चौड़ीकरण चल रहा है। अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने 11 सितंबर 2020 को नया प्रस्ताव भेजकर एनएचएआई से अब 27 करोड़ 85 लाख रुपये के बजट की मांग की है। इससे 2500 बिजली के पोल की शिफ्टिंग, डेढ़ किलोमीटर अंडरग्राउंड केबल को हटाकर दूसरे स्थान पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बजट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद मुंबई से बिजली लाइन शिफ्टिंग होने की अनुमति ली जाएगी। इसके बाद ही पोल हटाने का काम संभव है। जीटी रोड चौड़ीकरण में सिकंदरपुर का विद्युत उपकेंद्र व छिबरामऊ का एसडीओ कार्यालय भी है। इन दोनों भवनों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। सिकंदरपुर उपकेंद्र का कुछ भाग जा रहा है जबकि छिबरामऊ एसडीओ कार्यालय का भवन अधिक जा रहा है। इन दोनों भवनों को भी तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed