फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BSP leader's bail rejected

Kannauj News: बसपा नेता की जमानत खारिज

Wed, 05 Apr 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 05 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's bail rejected
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद के बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली में दर्ज मुकदमे में एसीजेएम कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे को बुधवार को पुलिस व पीएसी बल की मौजूदगी में एसीजेएम दीपेंद्र गुप्ता की कोर्ट में पेश किया गया। डॉ. अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक दुबे, देेवेश मिश्रा ने जमानत प्रार्थना पत्र एसीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया। अभियोजन अधिवक्ता की ओर से जमानत का विरोध किया गया। इस दौरान सीओ दीपक दुबे, कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, मुकदमे के विवेचक राहुल शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन

----------
जमीन के विवाद में दर्ज कराया था मुकद्दमा
मकान को खाली कराने को लेकर हुए विवाद में छिबरामऊ के मोहल्ला बस्तीराम निवासी राधा चौहान ने बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे सहित 17 लोगों के खिलाफ 10 दिसंबर 2022 को छिबरामऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसी मामले में बुधवार को जमानत डाली गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed