फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BSP leader Anupam Dubey lodged report of gang rape with colleagues

Kannauj: बसपा नेता अनुपम दुबे और साथियों पर गैंगरेप की रिपोर्ट, आठ साल पहले दिया था घटना को अंजाम

Thu, 09 Mar 2023 01:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 09 Mar 2023 01:42 PM IST
सार

आठ साल पहले अप्रैल 2015 में महिला से सामुहिक दुष्कर्म की घटना  को अंजाम दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
BSP leader Anupam Dubey lodged report of gang rape with colleagues
दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में फर्रुखाबाद निवासी बसपा नेता सहित छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ एक महिला ने गैंग रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। आरोप है कि दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों ने समझौते की बात पर पति का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन

इसके बाद उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक दलित महिला ने हाई कोर्ट में दिए गए प्रत्यावेदन के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें बसपा नेता और साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

करीब आठ साल पहले चार  अप्रैल 2015 को पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना फतेहगढ़ निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे, आशीष पारिया, अमित, रज्जू खालिद, संजीव पारिया, अवधेश दुबे व कई अन्य लोगों ने सफेद रंग की गाड़ी से उसका उस समय अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह कस्बा गुरसहायगंज में दवा लेने जा रही थी। इसके बाद उन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और कन्नौज के मियागंज गांव में छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की जिसकी जानकारी होने पर उन लोगों ने दबंगई के बल पर धमकाया और पति को पकड़ ले गए। उसकी खूब पिटाई की।

इससे उसकी हालत मरणासन्न हो गई और बाद में मौत भी हो गई। मामले में पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुहार लगाई। उसी मामले की पुलिस से जानकारी मांगी गई और मुकदमा दर्ज ना होने का मामला सामने आने पर हाईकोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

एसपी बोले, न्यायलय के आदेश पर मुकदमा
इस पूरे मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आठ साल पहले की शिकायत के आधार पर कोर्ट के निर्देश के तहत रिपोर्ट हुई है। शिकायतकर्ता सामने भी नहीं  आई है, कोर्ट का आदेश आया है, उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की तफ्तीश करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed