{"_id":"6101a0e78ebc3e584a6cf71c","slug":"bsf-jawan-was-cremated-with-respect-kannauj-news-knp6429862182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान का सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान का सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
शव को ले जाते सपा विधायक, जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कई दिन से बीमार बीएसएफ जवान की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव गांव लाया गया। यहां अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ महादेवी घाट पर किया गया।
ठठिया थाना के जसापुर्वा गांव निवासी मनोज कुमार यादव(52) पुत्र नाथूराम बीएसएफ में 83 वाहिनी राजस्थान में हेड कांस्टेबल थे। वह वर्तमान में कश्मीर में तैनात थे। कई दिन से बीमार थे। पांच दिन पहले अधिकारियों ने उपचार के लिए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान 27 जुलाई की रात करीब नौ बजे मौत हो गई। बीएसएफ के अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी। बीएसएफ के अधिकारी शव लेकर पैतृक गांव आए।
जवान की मौत की जानकारी पर सपा विधायक अनिल दोहरे, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव समेत भारी सं ख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। बीएसएफ जवानों ने महादेवी घाट पर सलामी देकर अंतिम संस्कार कराया। तीन पुत्र कुलदीप (26), आलोक (22), संदीप (19 ) हैं।