बैगन को भेद रहा कीट, किसानों की नींद उड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम विकास खंड के कई गांवों के किसान बैगन में कीट लगने से परेशान हैं। कीट लगने से 10 किलो बैगन में आधा बैगन दागी निकल रहा है। ऐसा होने से किसानों को खेती की लागत न निकलने की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि परंपरागत खेती के साथ आर्थिक उन्नति के लिए किसान सब्जी वर्गीय खेती उन्नति तरीके से कर रहे हैं। लेकिन किसानों को बैगन की फसल में फल भेदक कीट के लग जाने से किसानों को बैगन खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। वहीं सरकार की ओर से सब्जी वर्गीय फसलों को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस योजना तैयार नहीं है। उद्यान अधिकारी की ओर से किसानों को समुचित जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
कई सालों से बैगन की खेती करते आ रहे हैं। अब तक सरकार की ओर से किसी योजना के तहत कोई मदद नहीं की है। परंपरागत तरीके से बैगन की खेती करते हैं। दुकानदारों से पूछकर उन्नतिशील बीज बो रहे हैं। उद्यान विभाग की ओर से क्षेत्र मे कोई कैंप या उन्नतशील किस्मों के बीज की जानकारी न देने के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
चंचल कुमार (प्रगतिशील किसान)
फोटो संख्या-14केएनजेपी- 04राजेश कुमार
कृषि की पढ़ाई के बाद बैगन की खेती की ओर ध्यान दिया था। पिछले साल अच्छा उत्पादन मिला था। अच्छी आय भी हुई थी। इस साल शुरू से ही फल लगने के समय फल भेदक कीट का प्रकोप लग जाने के कारण नुकसान हो रहा है। फसल में अगर 10 किलो बैगन निकलता है तो उसमें छह किलो खराब निकल रहा है। जिससे फसल में नुकसान हो रहा है। पिछली साल के मुकाबले इस साल नुकसान हो रहा है। वह बैगन की फसल हो छोड़कर दूसरी फसल करेंगे।
राजेश कुमार ( बीएससी, कृषि)
एक एकड़ से अधिक बैगन की फसल तैयार की है। तीन-चार दिन में बैगन की तुड़ाई करते हैँ। लेकिन सुड़ी, कीट व फल छेदक लगने से फलों के अलावा पत्ते भी खराब हो रहे हैं। क्षेत्र में बैगन की कोई अच्छी मंडी नहीं है। मजबूरी में बाजार में फुटकर बैगन बेंचना पड़ रहा है। उद्यान विभाग की ओर से क्षेत्र में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
- सुनील कुमार (किसान)
बैगन की फसल में फल छेदक कीडे़ के लिए लिम्डासायहैलोथ्रीन की पांच फीसदी मात्रा एक लीटर पानी में मिलाकर किसान खेत में छिड़काव करें। यह दवा फल के अंदर तक असर करती है, कीट को मारती है। फल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
अभिनंदन सिंह (कृषि रक्षा अधिकारी, कन्नौज)