{"_id":"07bf1a6ba02125a742f93ca863d8aa2c","slug":"bring-awareness-to-the-use-of-solar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा का प्रयोग करने को जागरूकता लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा का प्रयोग करने को जागरूकता लाएं
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एफएफडीसी में यूपी नेडा की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर जागरूकता लाने को कहा गया। डीएम अनुज कुमार झा ने नेडा की ओर से सोलर पीवी सयंत्र की स्थापना एवं रखरखाव से रोजगार सृजन के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि सियरमऊ में सौर उर्जा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां एनर्जी के सयंत्रों की स्थापना, मरम्मत एवं अन्य प्रकार की तकनीकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर सेक्टर एक ग्रीन एनर्जी का क्षेत्र है। देश और प्रदेश को इसकी अधिक आवश्यकता है।
सौर ऊर्जा को प्राप्त कर इसका सदुपयोग उर्जा के क्षेत्र में लाभ कमाया जा सकता है। प्रदूषण से भी बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि 250 मेगावाट के प्लांट की स्थापना फकीरेपुर्वा में की जा चुकी है। संचालित होने वाले उपकरणों की ठीक प्रकार से तकनीकी जानकारी लेकर प्रशिक्षित बनने के बाद लोग रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात नवम्बर तक प्रशिक्षण चलेगा। एमए चिश्ती परियोजना अधिकारी नेडा लखनऊ और संजय वर्मा पीओ नेडा मैनपुरी ने सोलर सयंत्रों के रखरखाव, बॉयो उर्जा और सोलर उर्जा सयंत्रों की तकनीकी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इस मौके पर पीओ नेडा एसके गुप्त ने भी कई बारीकियां बताईं। कई जनपदों के 36 प्रशिक्षणार्थी यहां मौजूद थे।