फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bright sunshine after rain, mercury reached 31 degrees

Kannauj News: बारिश के बाद खिली चटक धूप, पारा पहुंचा 31 डिग्री

Sat, 09 May 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine after rain, mercury reached 31 degrees
कन्नौज। आंधी बारिश के बाद शुक्रवार को निकली चटक धूप से गर्मी के तेवर फिर तल्ख हो गए। गर्मी के चलते पारा भी 31.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। लोग गर्मी से राहत पाने के जतन करते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार से लेकर गुरुवार तक जिले भर में चली आंधी बारिश से गर्मी के तेवर नरम रहे। सुबह और रात को हल्की सर्द हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की थी। सुबह से निकली चटक धूप से मौसम के तेवर बदल हो गए। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्यियस रहा, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी में अचानक इजाफा होने से रोजमर्रा के कामकाजों पर भी असर देखा गया। दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है।आने वाले कुछ दिनों तक धूप और बादलों का आना-जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed