फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bride refused marriage on wedding stage, kannauj news

एक दुल्हन और दो दूल्हे: घर ही नहीं पूरा गांव सन्न रह गया, फिर एक तरकीब से दोनों को मिल गईं जीवन संगिनी, जानिए कैसे

Sat, 15 May 2021 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 May 2021 11:42 AM IST
सार

दो-दो बरात देख लोग अचंभित रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। घंटों चली पंचायत के बाद दुल्हन ने प्रेमी का चयन किया। इधर, तय बरात के साथ पहुंचे दूल्हे को मायूस देख गांव के ही एक परिवार ने अपनी बेटी से शादी कराई।

विज्ञापन
bride refused marriage on wedding stage, kannauj news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दुल्हन एक थी और उससे ब्याह रचाने के लिए दो दूल्हे पहुंच गए। एक तय बरात के साथ आया था तो दूसरा प्रेमी खुद बरात लेकर पहुंच गया। दो-दो बरात देख लोग अचंभित रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन


घंटों चली पंचायत के बाद दुल्हन ने प्रेमी का चयन किया। इधर, तय बरात के साथ पहुंचे दूल्हे को मायूस देख गांव के ही एक परिवार ने अपनी बेटी से शादी कराई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात सौरिख थाना क्षेत्र से दूल्हा बरात लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


दरवाजे पर बरात पहुंचते ही जनातियों ने उनकी खातिरदारी की। सभी कार्यक्रम हो जाने के बाद जब द्वार चार कार्यक्रम होने लगा उसी दौरान दुल्हन का प्रेमी छिबरामऊ थाना क्षेत्र से बरात लेकर आ पहुंचा। प्रेमी को देख दुल्हन खुशी से झूम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आए दूल्हे से शादी से इंकार कर दिया। सभी कार्यक्रम होने के बाद शादी से इनकार की जानकारी लगते ही बरातियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी व दुल्हन को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने लगी।

इतने में प्रेमी की फर्रुखाबाद से शादी तय थी वहां 23 जून को बरात जानी निर्धारित थी। वह लोग भी कोतवाली आकर प्रेमी के शादी करने का विरोध करने लगे। तीनो पक्षों में चली घंटो पंचायत के बाद किशोरी के परिजनों ने दूल्हे का सामान वापस कर दिया। दूल्हे ने तिलक में ली बाइक भी वापस कर दी।

उधर, प्रेमी की रूकाई में फर्रुखाबाद वालों की दी धनराशि को प्रेमी ने वापस कर एक दूसरे से समझौता कर लिया। तीनों पक्षों ने अपना-अपना समझौता लिखकर पुलिस को सौंपा। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने सभी से समझौता पत्र लिया। इसके बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई।

दुल्हन हुई प्रेमी की, दूल्हे ने गांव में रचाई शादी
बरात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था। इसी बीच गांव के ही एक परिवार ने पहल की और अपनी बेटी की शादी की बात रख दी। दूल्हा तुरंत राजी हो गया। इसके बाद रात में दोनों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed