फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Breathing hard due to dusty winds and threshing of wheat

Kannauj News: धूल भरी हवाओं और गेहूं की मड़ाई से फूल रहीं सांसें

Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 16 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Breathing hard due to dusty winds and threshing of wheat
तालग्राम। धूल भरी हवाओं के बीच गेहूं की मड़ाई से लोगों की सांस फूल रही है। सीएचसी की ओपीडी में ऐसे मरीजों की भरमार है। ओपीडी में 25 से अधिक मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। सांस उखाड़ने वाली खांसी से मरीज परेशान हैं। बच्चों पर भी अस्थमा का असर है। कई मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ऑक्सीजन से राहत दी जा रही है। साथ ही उल्टी-दस्त ,बुखार के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन


सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन सीएचसी में विशेषज्ञ नहीं है। बृहस्पतिवार को सौ मरीजों में 25 लोग सांस की समस्या से परेशान ओपीडी में आए। जबकि उल्टी-दस्त और बुखार के मामले भी बढ़े हैं। प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि अस्थमा सांस से जुड़ी बीमारी है, इसमें मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है। इस बीमारी से सांस की नली में सूजन या पतलापन आ जाता है। इससे सांस लेते समय फेफड़ों पर अधिक दबाव महसूस होता है और मरीज की सांस फूलने लगती है। इसके अलावा मरीज को खांसी होने लगती है और सीने में जकड़न होने लगती है। ऐसे मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है।
विज्ञापन




..............



बच्चों में भी दिख रहे अस्थमा के लक्षण
डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बच्चों में अस्थमा के लक्षण दिख रहे हैं। रात के समय अधिक खांसी हो रही है। दवाओं के साथ इनहेलर देने की भी जरूरत पड़ रही है। ऐसे वातावरण में बच्चों का अधिक ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में धूल ज्यादा उड़ती है। इससे सांस रोगियों की मुश्किलें बढ़ जाती है। भूसे के कण इतने बारीक होते हैं कि वह दिखाई भी नहीं देते और सांस से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे रोगी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। यदि ज्यादा दिक्कत हो तो तुरंत इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

..............



अस्थमा के लक्षण

-सांस फूलना, लगातार खांसी आना।
-छाती में कफ जमा होना।

-सांस लेने में परेशानी होना।
-----------

ऐसे करें बचाव
-मड़ाई क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें।

-धूप में काम करने से बचें।
-सिर को ढककर ही घर से निकले।

-धूल से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें।
-निमोनिया का टीका लगवाएं।

-धूम्रपान न करें और गर्मी से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed