फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Breaking the lock of the house and stealing cash and jewellery

मकान का ताला तोड़कर कर नकदी जेवर चोरी

Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Breaking the lock of the house and stealing cash and jewellery
इंदरगढ़। चोरों ने विधवा के घर में लगे ताले को तोड़ दिया और अंदर घुसकर जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात के समय वह हरियाणा में बेटों के पास थी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विंदेेश्वरी देवी के पति कृपाचंद की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी। उनके तीन बेटे हरियाणा में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए वह बेटों के पास इलाज कराने गई थी। इस दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की टॉप्स, एक जोड़ी पायल समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर और एक लाख की नकदी पार कर दी। शुक्रवार को विंदेश्वरी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मझिला गांव निवासी राजकिशोर और राहुल के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed