{"_id":"1ea2cc24cd934824d74e19bc8fb3acdc","slug":"breaking-five-stores-shutter-theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में मंगलवार की रात सर्राफ समेत छह दुकानों के शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। बुधवार की सुबह वारदात की जानकारी होते ही व्यापारी आक्रोशित हो उठे। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर ठठिया-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर थाने की पुलिस को सभी मामलों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं, सभी दुकानों में चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का इंचार्ज एचसीपी राजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
ठठिया मुख्य बाजार स्थित सिंह मार्केट में गांव उमगरा निवासी दीपक सिंह की दीप ज्वैलर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। मंगलवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। वहां रखी तिजोरी व अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
सुबह तिजोरी दुकान से करीब 500 मीटर दूर खेत में पड़ी मिली। दुकान मालिक के अनुसार दुकान से 250 ग्राम सोने के जेवर, पांच किलो चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये नकद समेत कुल करीब छह लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है।
उधर, ठठिया निवासी शिवम ओमर की इलाहाबाद बैंक के पास स्थित किराना स्टोर का शटर तोड़कर चोर 20 हजार रुपये नकद, बोरी में रखी 30 हजार रुपये की रेजगारी, 15 हजार रुपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन, 25 हजार रुपये कीमत का किराने का सामान समेत कुल 90 हजार रुपये कीमत का सामान उठा चुरा ले गए।
इसी दुकान के सामने स्थित निरंकार अग्निहोत्री की दुकान का शटर तोड़कर चोर गोलक में रखे 2500 रुपये निकाल ले गए। इसके बगल में स्थित अनीस की गुड़ की दुकान से 20 हजार रुपये नकद, जरूरी कागजात उठा ले गए। इसके बाद थोड़ी दूरी स्थित गुड्डू वाजपेयी के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोर गुल्लक से तीन हजार रुपये चोर निकाल ले गए।
वहीं, एक अन्य घटना में कस्बे के पट्टी गांव में मंगलवार की रात चोर गल्ले की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। दुकान मालिक वेद प्रकाश निवासी सुक्खापुरवा ने बताया कि चोर 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं।
रात में गश्त पर निकले एचसीपी राजेंद्र सिंह व चौकीदार बाजार में पहुंचे तो शटर टूटे देखकर सन्न रह गए।
सुबह अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, तिर्वा कोतवाल बीएल यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर उंगलियों के निशान लिए। उधर, एक ही रात पांच दुकानों में चोरी की वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने जाम लगाकर नारेबाजी की।
कस्बे का बाजार बंद करा दिया। जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ सिंह यादव मौके पर पहुंचे और जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दो घंटे बाद कस्बे की बंद दुकानें भी खुल गईं। उधर, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता का कहना है कि जल्द घटनाओं का खुलासा न किया तो आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।
क्षेत्र के राजन अवस्थी, रामनरेश कुशवाहा, बड्डू कुशवाहा, संजय अग्निहोत्री, बंटू यादव, सुभाष दोहरे, विजय रावत, कमलेश सिंह, आलोक वर्मा, संतराम कटियार, राकेश तिवारी, गोपाल ओमर, विनीत ओमर, अनूप राठौर, शैलेंद्र वर्मा ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।