फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Brahmanpurwa beat Kaushal XI by 32 runs

Kannauj News: ब्राह्मणपुरवा ने कौशल एकादश को 32 रन से हराया

Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brahmanpurwa beat Kaushal XI by 32 runs
अमोलर। आस्तीक महाराज क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को अमोलर मनरेगा खेल मैदान पर खेले गए मैच में ब्राह्मणपुरवा ने कौशल एकादश को 32 रन से हराया। प्रदीप को मैन ऑफ द मैच मिला।
विज्ञापन

ब्राह्मणपुरवा के कप्तान राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट पर 131 रन बनाए। इसमें प्रदीप ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। कप्तान राजा ने 23 और बीनू ने 18 रन बनाए। प्रांशु ने 32 पर दो, सुधीर ने 31 पर दो और कौशल ने 34 पर एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी कौशल एकादश की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी। रिषभ ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। इसके अलावा सुधांशु ने 18, कौशल ने 18 और सुधीर ने 10 रन बनाए। ब्राह्मणपुरवा के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। कप्तान राजा ने 21 पर एक विकेट, बीनू ने 26 पर दो विकेट लिए। इसके अलावा अभिशेष और प्रदीप ने एक-एक लिया। मैच में अंपायरिंग की भूमिका नीतेश दीपक और अनूप ने निभाई, जबकि कमेंट्री शिवाकांत पाठक और शिवा पटेल ने संभाली। स्कोरिंग का जिम्मा प्रांशु यादव और नितिक ने उठाया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के सदस्य संदीप कुर्मी, दीपक कटियार, मनदीप कटियार, नीरज पटेल, सौरभ शिव, देव और चमन पटेल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed