{"_id":"68d97f30cb9df914b209feaa","slug":"bottle-thrown-at-woman-acid-attack-threat-given-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138028-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिला पर फेंकी बोतल, दी एसिड अटैक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिला पर फेंकी बोतल, दी एसिड अटैक की धमकी
विज्ञापन
छिबरामऊ। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से एक ओर सरकार नारियों को सम्मान दिलाने का दावे कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहा है। इब्राहिमगंज निवासी महिला को पिछले डेढ़ सालों से न्याय के लिए पुलिस महकमे के अफसरों के चक्कर काट रहा है। वहीं, मुकदमा वापस लेने की दबाव बनाने के लिए युवक उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। यहां तक की महिला के पिता को जान से मारने देने की धमकी दे डाली।
मोहल्ला इब्राहिममगंज पड़ाव निवासी आस्था त्रिवेदी ने बताया कि मोहल्ले के ही युवक ऋषि व आदित्य उसे अक्स जान से मारने व तेजाब डाल देने की धमकी देकर परेशान कर रहे हैं। इसका कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है। 12 सितंबर की दोपहर 1.50 बजे पिता प्रदीप त्रिवेदी, मां के साथ बाजार से घर आए। तभी ऋषि बाइक से उसके दरवाजे पर आया और दोनों के साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
15 सितंबर को दोपहर बाजार जाते समय आदित्य व देव ने उस बोतल फेंकते हुए धमकी दी कि अगली बार असली तेजाब फेकूंगा। तीनों युवकों से परेशान महिला पुलिस से कई बार कार्रवाई की गुहार लगा चुकी है। इसके बावजूद युवकों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि महिला के पिता प्रदीप त्रिवेदी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।