फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Both the brothers were buried with tearful eyes

Kannauj News: नम आंखों से किया गया दोनों भाइयों को सुपुर्दे खाक

Wed, 30 Oct 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Both the brothers were buried with tearful eyes
गुरसहायगंज। गुजरात के बड़ौदा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दोनों भाइयों के शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार की शाम को दोनों भाइयों को नम आंखों से कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रियाज सिद्दीकी के पुत्र शेरे और छोटा गुजरात के बड़ौदा में कंटेनर चलाते थे। मंगलवार की दोपहर माल उतारते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दोनों की मृत्यु हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था और परिजनों रो-रोकर बुरा हाल था। शेरे की 10 नवंबर को शादी भी थी, जिसकी तैयारी चल रही थीं। अचानक इस घटना से ससुराल में भी मातम फैल गया। सूचना पाकर कन्या पक्ष के लोग भी रियाज के घर पहुंच गए। दोपहर में दोनों के शव पहुंचे तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के समय लोगों की आंखें नम थीं। ग्राम डुंडवा बुजुर्ग में दोनों का अंतिम संस्कार देर शाम कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed