{"_id":"5ff89fcb8ebc3e31472c57cb","slug":"bord-ne-bhejeen-kitaaben-kolejon-meen-pahunchaee-ja-raheen-kannauj-news-knp6047985105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने भेजीं किताबें, कॉलेजों मेें पहुंचाई जा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने भेजीं किताबें, कॉलेजों मेें पहुंचाई जा रहीं
विज्ञापन
डीआईओएस दफ्तर में रखीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आईं किताबें।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा से पहले हाईस्कूल व इंटर में 30 प्रतिशत कम पाठ्यक्रम की किताबें छात्र-छात्राओं के लिए भेजी हैं। इन किताबों को कॉलेजों में भिजवाया जा रहा है। इससे कि छात्र-छात्राएं इसी के हिसाब से परीक्षा की तैयारी कर सकें। हालांकि परीक्षा में बहुत कम समय बचा है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार स्कूल व कॉलेज बहुत कम खुले। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गईं। साथ ही बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि प्रमुख विषयों में 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम कर दिया। इससे कि विद्यार्थी कम समय में बोर्ड परीक्षा की तैयार कर सकें। स्कूल-कॉलेज खुलने के करीब दो माह बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटर में कम किए गए पाठ्यक्रम की किताबें जिलावार भेजी हैं। इसमें जिले को भी किताबें मिली हैं। इन किताबों को स्कूल व कॉलेजों को भेजा जा रहा है। हालांकि किताबें देरी से मिलने व बोर्ड परीक्षा का समय बहुत कम बचने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम कर दिया गया था। यह पाठ्यक्रम ऑनलाइन भेज दिया गया था। शिक्षक विद्यार्थियों को इसी पाठ्यक्रम के हिसाब से अध्ययन करा रहे थे। अब किताबें मिली हैं। इन्हें स्कूलों को भेजा जा रहा है।
11 को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। इसमें सभी कॉलेजों ने प्रतिभाग किया था। अनंतिम सूची 11 जनवरी को प्रकाशित होगी। इसमें कॉलेजों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी व बोर्ड अंतिम निर्णय लेगा। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।