{"_id":"58b0825d4f1c1bdb2fb233a1","slug":"bomb-bomb-innocent-rang-the-perfume-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले से गूंजी इत्र नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले से गूंजी इत्र नगरी
अमर उजाला कन्नौज
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाबा पर जलाभिषेक करने जाते कांवड़िएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सुबह चार बजते ही शहर समेत पूरे सभी ग्रामीण क्षेत्रो में शिवालयों के घंटा घड़ियाल बजने लगे। शहर के सिद्धपीठ मंदिर बाबा गौरीशंकर में सुबह से भक्तों को तांता लगना शुरू हो गया था। जो कि देर रात तक जारी रहा। चौधरियापुर ऊंचे टीले पर स्थित बाबा विश्वनाथ में एक दिन पहले से ही अखंड पाठ का आयोजन कराया जा रहा था। दूसरी ओर मंदिर गर्भगृह में बाबा की शिवलिंग पर पूरे दिन और देर रात तक भक्त अभिषेक करते रहे।
विज्ञापन
यहां भी कई जगहों से पहुंचे कांवड़ियाें ने गंगाजल से स्नान करा बाबा से मनौतियां मांगी। भक्तों की सुरक्षा के लिहाज से भी मंदिर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर रखी तो वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। वहीं बाजार में दुकानों से खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर देर रात से ही शिव मंदिरों में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया था। सुबह चार बजे बाबा के कपाट खोले गए तो मंदिर पुजारी के पूजा कर लेने के बाद बाबा को भोग लग जाने के बाद सबसे पहला मौका कांवड़ियों को ही दिया गया। बम बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों ने बाबा का गंगाजल से स्नान कराया।
विज्ञापन
विवाह, नौकरी और व्यापार की मनौतियां
कन्नौज। बाबा गौरीशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों ने जमकर मन्नतें मांगी। किसी ने अपनी बहन, बेटी के समृद्धि के लिए घर में विवाह तो किसी ने व्यापार व नौकरी के लिए मन्नतें मांगी। लोगों ने बाबा व नंदी पर दूध से अभिषेक कर पंचामृत चढ़ा उन्हे प्रसन्न करने की भरपूर कोशिश की। बाबा गौरीशंकर में उनकी स्थित गौरी मुख शिवलिंग के पीछे की दीवार पर लोहे का सिक्का चिपका कर मनौती मांगते है।
दूध डेरियों पर खत्म हुआ दूध
कन्नौज। शहर में जो भी दूध डेरी है। वहां महाशिवरात्रि के मौके पर रोज खत्म होने वाले समय से पहले ही दूध की खपत हो गई। लाखों की तादात में भक्तों ने बाबा भोले शंकर का व्रत किया, उन्हें दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। इससे डेरी पर बिकने वाले दूध में रोज से चार गुना इजाफा हुआ। सुबह आठ बजने से पहले ही सभी डेरियों पर दूध खत्म हो गया। इसके बाद लोगों ने पैकेट दूध भी शहर की दुकानों पर 10 बजते-बजते खत्म कर दिया।