फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bolero-riding youths threw bodies on the roadside

बोलेरो सवार युवकों ने सड़क किनारे फेंका शव

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bolero-riding youths threw bodies on the roadside
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के फर्रुखाबाद रोड पर शाम को बोलेरो सवार एक युवक का शव निजी अस्पताल के बाहर फेंक गए। इसके बाद यह फर्रुखाबाद की तरफ भाग निकले। पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस बोलेरो सवार युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को फर्रुखाबाद रोड पर निजी अस्पताल के बाहर युवक का शव मिला। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर में सिटी इंचार्ज विनय शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फर्रुखाबाद की ओर से आई सफेद रंग की बोलेरो में कुछ लोग बैठे थे। यह शव को फेंक कर उसी ओर चले गए। पुलिस को मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला है। इसमें मृतक का नाम वीरेंद्र (46) पुत्र नरेश चंद्र निवासी ग्राम अताल्कना, नगला पंथ, जिला मैनपुरी लिखा है। पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। अब पुलिस बोलेरो सवारों की पहचान के लिए इस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed