Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bolero collided with a van, 16 wounded

बोलेरो से टकराई वैन, 16 घायल

Mon, 08 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Mon, 08 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a van, 16 wounded
दुर्घटनाग्रस्त ओमिनी कार - फोटो : Amar ujala

 थाना तालग्राम के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडरपास छिबरामऊ मार्ग पर ओमनी व बोलेरो की भिड़ंत में एक मासूम समेत 16 लोग घायल हो गए। कई की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना सौरिख के नगला वीरभान निवासी शिवम दुबे (30) पुत्र रावेंद्र दुबे अपनी वैन से बहादुरपुर मझगवां गांव निवासी मोहम्मद जाहिद (30) पुत्र जहनूर की पत्नी को विदा करा कानपुर से घर लौट रहे थे। वहीं, छिबरामऊ निवासी रेखा (50) पत्नी राजा सिंह, चालक शीबू (25) के साथ शिवराजपुर से अपनी बहन की शादी से बोलेरो से लौट रहीं थीं। तालग्राम स्वागत गेट के समीप अंडपास के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान टक्कर लगने से बोलेरो कई फीट दूर खड्ड में जा गिरी। वहीं वैन के परखच्चे उड़ गए।  
विज्ञापन


हादसे में वैन सवार शिवम दुबे (30) पुत्र रावेंद्र दुबे, मोहम्मद जाहिद (30) पुत्र जहनूर, सलमान (40) पुत्र फकीरे खां, मुस्कान (01) पुत्र मोहम्मद बाबू खां, मोहम्मद अजबुद्दीन (45) पुत्र शमशुद्दीन के अलावा मोहम्मद जाहिद (30) पुत्र जहनूर, शबनम (28) पत्नी जाहिद, आशमा (30) पत्नी रशीद, शहनूर (32) पुत्र कल्लू, रशीद (33) पुत्र शमशाद के अलावा शबनम (25) पुत्री फकीरे घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बोलेरों में सवार छिबरामऊ निवासी रेखा (50) पत्नी राजा सिंह, चालक शीबू (25) समेत  परिवार की ओमश्री (47) पत्नी शिव पूजन, सुनैना (35) पत्नी अर्जुन सिंह, दीक्षा (22) पुत्री शिवपूजन, मनीष (24) पुत्र शिव कुमार घायल हो गए। चीख पुकार सुन स्थानीय लोग घायलों की मदद को दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोहम्मद तारिक अहमद ने पुलिस बल के साथ एंबुलेंस व जीप से घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद जायद व शहनूर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


सीएचसी तालग्राम में जमीन पर लिटाने पड़े मरीज
डीएम से सख्त निर्देशों के बावजूद तालग्राम स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं सुधरती नजर नहीं आ रही हैं। घायलों की मानवीय संवेदनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। हालत ये है कि घायलों के अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट के अलावा कोई न होने के कारण अफरा-तफरी मची रही। अस्पताल में बेड़ न होने पर मरीजों को जमीन में लिटाकर इलाज किया गया। छिबरामऊ से आए शिवपूजन व राजा सिंह ने डॉक्टरों की कमी को देखते हुए फोन पर सीएमओ से वार्ता की और चतुर्थश्रेणी को घायल के शरीर में टांके लगाते देख उसे हड़का दिया। वहीं डॉक्टर इरशाद, फार्मासिस्ट प्रभाकांत व वार्ड ब्वाय रामतीर्थ मरीज के इलाज में लगे रहे।
..................................

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed