{"_id":"6495ebe90b05583d18078784","slug":"body-of-worker-found-lying-in-drain-kannauj-news-c-12-1-300976-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नाली में पड़ा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नाली में पड़ा मिला मजदूर का शव
Sat, 24 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के ईजलपुर गांव में मजदूर का शव सड़क किनारे नाली में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी मजदूर राजू सक्सेना (48) का शव गांव के बाहर कुसमरा मार्ग पर नाली की झाड़ियों में पड़ा मिला। सुबह टहलने के लिए गए लोगों ने शव को पड़ा देखा तो सूचना परिजनों को दी। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। शव के ऊपर शराब का पाउच भी रखा था और आस-पास की झाड़ी टूटी हुई थी। सूचना पाकर सीओ दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों से जानकारी ली।
पिता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से छिबरामऊ में ई-रिक्शा चलाने के अलावा मजदूरी करता था। कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में दुर्घटना होने का प्रतीत हो रहा है। पैर व हाथ में निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।