फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of newborn found wrapped in sack

Kannauj News: खाई में बोरे में लिपटा मिला नवजात का शव

Tue, 23 Jan 2024 02:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Body of newborn found wrapped in sack
तालग्राम। कुशलपुर्वा स्थित काशीराम काॅलोनी के पास सड़क किनारे खाई में बोरे में लिपटा नवजात का शव मिलने से खलबली मच गई।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के कुशलपुर्वा स्थित काशीराम कॉलोनी में सोमवार शाम को कस्बा जाने वाले मार्ग पर खाई में राहगीरों ने बोरे में लिपटे नवजात को देखा। बोरे में लिपटे नवजात को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें लगा नवजात की सांस चल रही है और वह लोग नवजात को उठाकर कॉलोनी परिसर में ले आए। किसी ने नवजात मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के बाद नवजात को सीएचसी ले गई। वहां पर डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचायतनामा की कार्रवाई कर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed