{"_id":"660313d31d11cfb946099d99","slug":"body-of-missing-sailor-found-in-bhopal-hotel-kannauj-news-c-214-1-knj1003-111140-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लापता नौसैनिक का शव भोपाल के होटल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लापता नौसैनिक का शव भोपाल के होटल में मिला
विज्ञापन
खड़नी (कन्नौज)। 38 दिनों से लापता चल रहे नौसेना के जवान का शव रविवार यानी 24 मार्च को भोपाल के होटल में मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही सांत्वना देने के लिए लोग गांव पहुंचे। देर शाम गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सकरावा थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (25) वर्ष 2016 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में दिल्ली के शंकर विहार में तैनात था। उसके साथ पिता राकेश सिंह, मां तारा देवी, बहन अर्चना व निशु, रहती थी। पिता ऑटो-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि 15 फरवरी को पुष्पेंद्र घर से बाजार के लिए निकला था। तभी से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच 24 मार्च को गांव में रहने वाले ताऊ रामऔतार को भोपाल पुलिस ने फोन से उसका शव मिलने की सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन भोपाल पहुंच गए।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं दिल्ली से आई भारतीय नौसेना की टुकड़ी की मौजूदगी में जवान के शव का गांव के बाहर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया पुष्पेंद्र कुमार की शादी मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना के जागीर गांव निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री प्रतिमा के साथ तय हुई थी। 26 फरवरी को तिलक व दो अप्रैल को बरात थी। उसके पहले ही वह संदिग्ध हालत में गायब हो गया। अब उसका शव मिला है।