{"_id":"63b4773f931a21261878b7c4","slug":"body-of-missing-laborer-found-in-farm-kannauj-news-knp736900489","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लापता श्रमिक का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लापता श्रमिक का शव खेत में मिला
विज्ञापन
तिर्वा। लापता श्रमिक का शव मंगलवार सुबह खेत में मिला। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम में सांस थमने से मौत की पुष्टि हुई।
थाना ठठिया क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी नीरज राजपूत (35) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार सुबह वह क्षेत्र के शाहनगर गांव में मजदूरी करने गया था। रात में जब नीरज घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नही चल सका। मंगलवार सुबह गूरा गांव निवासी छोटे खां के खेत में उसका शव मिला। खेत की पिछले दिनों सिंचाई की गई थी। इस कारण नीरज के शरीर पर कीचड़ मिट्टी लगी थी।
सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि निकलते समय नीरज राजपूत खेत में गिर गया। इसके बाद वह कीचड़ से उठ नहीं सका। इस कारण मुंह और नाक में मिट्टी भर गई। पोस्टमार्टम में गले में कीचड़ मिट्टी फंसा मिला।