{"_id":"6a4010e0e0ea7a2c1d030882","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-in-room-kannauj-news-c-214-1-knj1005-151559-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
समधन। विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शनिवार को मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि विवाहिता बीमार रहती थीं।
गुरसहायगंज क्षेत्र के ग्राम समियामऊ निवासी योगेश कुमार की तीन साल पहले तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी साधना देवी (30) के साथ शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात साधना देवी ने घर के कमरे कपड़े का फंदा लगा लिया। पति योगेश कुमार ने आवाज लगाई लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पति ने कमरे में जाकर देखा तो साधना का शव फंदे से लटक रहा था।
घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने गाली-गलौज किया। पुलिस ने मायके पक्ष को समझाकर शांत कराया और जांच पड़ताल की। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।