{"_id":"dd1f18004b203b93903bfab76dc087d9","slug":"board-meeting-discussing-the-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में समस्याओं पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड की बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की
विज्ञापन
गई। बैठक के दौरान सभासदों द्वारा मंदिर परिसर के पास हो रहे निर्माण के
संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक में स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। कई सभासदों ने जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सड़कों की समस्या को भी रखा। सभासदों का कहना था कि जलनिगम बनी-बनाई सड़क को खोद तो डालता है, पर दुरुस्त कराने की व्यवस्था नहीं करता है।
सभासद सावित्री पांडेय ने सौरिख रोड स्थित कालिका देवी मंदिर के पास हो रहे निर्माण और पालिका की सड़क पर लगाए गए गेट से संबंधित पत्र अध्यक्ष को सौंपा। पालिकाध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मामले में ईओ को जरूरी कार्रवाई के लिए लिखा है। बैठक में सावित्री पांडेय, हरिशरण शाक्य, कन्हैयालाल शाक्य, शेर सिंह पाल, सुनीता यादव, संगीता, वंदना, अर्चना आदि मौजूद थे।