{"_id":"65a83a29aef81a2f8a02ac71","slug":"board-exam-centers-increased-from-79-to-100-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8325-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 79 से बढ़कर 100 हो गए बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 79 से बढ़कर 100 हो गए बोर्ड परीक्षा केंद्र
Thu, 18 Jan 2024 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। काफी मंथन के बाद आखिरकार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या तय हो गई है। प्रशासन ने 100 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला किया है। हालांकि पहले बोर्ड की ओर से कुल 79 स्कूलों को ही केंद्र बनाया गया था। बाद में आई अलग-अलग आपत्तियों और सुझाव के बाद यह संख्या बढ़ाई गई है। पिछले साल 105 स्कूलों में परीक्षा कराई गई थी।
यूपी बोर्ड की ओर से करीब दो महीने पहले जिले के 79 स्कूलों में हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा कराने का ऐलान किया गया था। हालांकि बाद में बोर्ड ने इन सेंटर के लिए आपत्तियां भी मांगी थीं। चूंकि पिछले साल 105 स्कूलों में परीक्षा हुई थी। ऐसे में 26 स्कूल की छंटनी होने से आपत्तियों का अंबार लग गया। 29 नवंबर तक 149 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। आपत्तियों का ढेर लगने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और डीएम ने तीनों तहसीलों में एसडीएम और प्रधानाचार्य से परीक्षा केंद्रों की जांच कराई। इसके बाद डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने 100 केंद्रों पर मुहर लगा दी। इन 100 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई। बोर्ड ने फिर से परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य से आपत्तियां मांगीं। 15 विद्यालयों ने क्षमता अधिक व दूरी होने का हवाला देकर आपत्ति दर्ज कराई है। डीआईओएस डाॅ. पूरन सिंह ने बताया कि जो 15 आपत्तियां दर्ज कराई गईं हैं, उसकी आख्या बोर्ड को भेज दी गई है। अब 100 केंद्र तय हो गए है। इन्हीं 100 केंद्रों पर ही अगले महीने से बोर्ड की परीक्षा कराई जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की पड़ताल करने पहुंचे डीआईओएस
फोटो: 25: डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बुधवार को परीक्षा केंद्र का मुआयना करते डीआईओएस। संवाद
कन्नौज। अगले महीने 22 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या तय होने के बाद डीआईओएस ने वहां का मुआयना कर शुरू जरूरी व्यवस्था परखनी शुरू कर दी है। वहां छात्राें के बैठने और सीसीटीवी कैमरा सहित दूसरी सुविधाएं भी परखी जा रही हैं। डीआईओएस डाॅ. पूरन सिंह ने बारी-बारी से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। उन्होंने श्री आदर्श बाल विकास इंटर कालेज कायमपुर, आशा देवी बालिका इंटर कालेज सौरिख, भगवान गौतम बुद्ध इंटर काॅलेज रूपपुर खड़िनी, सुखवासी लाल इंटर काॅलेज हजरतपुर, सरदार पटेल इंटर काॅलेज कचाटीपुर, सुभाष इंटर काॅलेज नादेमऊ, सीएसबी इंटर कालेज टड़ारायपुर, आदर्श शिक्षा सदन इंटर काॅलेज अलीपुर सौरिख का मुआयना किया। डीआइओएस ने इन स्कूलों में बालिका, पुरुष इज्जतघर की पड़ताल की। डीबीआर, सीसी कैमरा, स्ट्रांग रूम समेत अन्य मानक को परखा। डीआईओएस के मुताबिक इन स्कूलों में सभी मानक पूरे मिले हैं। बारी-बारी से सभी केंद्रों का निरीक्षण होगा।