{"_id":"83fb278fb97e4a51b95e56f2973909c7","slug":"blue-lights-of-the-police-car-was-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती लगी कार पुलिस ने की सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती लगी कार पुलिस ने की सीज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को शाम चार बजे थानाध्यक्ष मो. इमरान खां सिपाहियों के साथ कस्बा
विज्ञापन
के छिबरामऊ बस स्टाप पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी शिकायत मिली कि एक डाक
कर्मी कई दिनों से अपनी कार में प्रशासनिक अधिकारियों की तरह नीली बत्ती
लगाकर पोस्ट आफिस आता है।
कामकाज के दौरान डाक घर में आने वाले ग्राहकों को नीली बत्ती की ठसक दिखाता है। उसकी हरकतों से हर कोई परेशान है। इस पर पुलिस ने उसपर निगाह रखी। कुछ देर बाद कार को रोककर उसकी छानबीन शुरू की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम पवन चौहान पुत्र विश्वनाथ निवासी गुरसहायगंज बताया।
उसकी तैनाती पोस्ट आफिस डाकघर में है। वह रोजाना तालग्राम से गुरसहायगंज पोस्ट आफिस में डाक लाने व ले जाने के पद पर कार्यरत है। उसके साथ में डाक कर्मी रामसेवक भी बैठे मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी सीज करने की कार्रवाई की गई है। कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग के वक्त कार में अनाधिकृत तरीके से नीली बत्ती का दुरुपयोग होते मिला है। दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।