{"_id":"694445398d520960c60faf43","slug":"blos-to-share-details-of-transferred-and-lost-votes-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141853-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्थानांतरित और दिवंंगत वोटों का विवरण साझा करें बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्थानांतरित और दिवंंगत वोटों का विवरण साझा करें बीएलओ
विज्ञापन
कन्नौज। सपा कार्यालय में गुरुवार को सपाइयों ने प्रेस वार्ता कर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक द्वारा दिए गए बयान का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने चुनाव में निष्पक्षता के मद्देनजर बीएलओ द्वारा काटे गए वोटों के विवरण को हस्ताक्षर सहित साझा करने की मांग की।
मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि एसआईआर में जिन लोगाें के वोट कट रहे हैं वे सपा या अन्य विपक्षी दलों से संबंध रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर अन्य पार्टियों के वोट कटवाने का काम कर रही है। कहा कि वर्ष 2027 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि प्रत्येक बूथ पर बीएलओ कटे, स्थानांतरित और दिवंंगत लोगों के वोटों को विवरण कारण सहित साझा कर उसमें हस्ताक्षर कर प्रमाणित करें, जिससे चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। इस दौरान विवेक यादव, विनोद यादव, राघव तिवारी समेत आदि मौजूद रहे।