फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blood testing facility in Arogya Mandirs

Kannauj News: आरोग्य मंदिरों में खून के जांच की सुविधा

Fri, 11 Jul 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Blood testing facility in Arogya Mandirs
कन्नौज। अभी तक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ई-संजीवनी के माध्यम से मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई जाती थी। अब खून की जांच भी शुरू हो गई हैं। आरोग्य मंदिरों में 14 प्रकार की जांच सुविधाएं होने लगी हैं, जिसमें डेंगू, मलेरिया, ब्लड शुगर और फाइलेरिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 151 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। अब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को हाईटेक किया गया है। यहां पर आने वाले मरीजों की 14 प्रकार की खून की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। खून की जांच के लिए सीएचओ को प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही गर्भवतियों की जांच, प्रसव और प्रसव के बाद देखभाल भी की जाती है। खून की कमी होने पर एएनएम गर्भवतियों को आयरन और सुक्रोज के इंजेक्शन भी लगाती हैं। खून की जांच की सुविधा होने से मरीजों को सीएचसी-पीएचसी की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए 14 प्रकार की खून की जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed