फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blood bank sending invitation to great donors for blood

संशोधित फाइल: ब्लड बैंक रक्त के लिए महादानियों को भेज रहा न्योता

Fri, 09 Jun 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 09 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Blood bank sending invitation to great donors for blood
कन्नौज। जिला अस्पताल में बना ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा है। खून को कमी को दूर करने के लिए ब्लड कर्मचारियों ने कवायद शुरू कर दी है। महादान करने के लिए लोगों को चिट्ठी भेजी जा रही है। सामाजिक संस्थाओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। टीम लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए जागरूक करने में जुटी है। ब्लड बैंक में सिर्फ 80 यूनिट खून बचा है जबकि रोजाना आठ से 10 यूनिट ब्लड की खपत होती है। ब्लड बैंक में ए निगेटिव व ओ निगेटिव ग्रुप का ब्लड खत्म हो गया है। इन ग्रुपों का इमरजेंसी कोटा तक नहीं बचा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक आए दिन खून की कमी बनी रहती है। इसमें ए निगेटिव व ओ निगेटिव ग्रुप का खून खत्म है। खून की जरूरत पड़ने पर मरीजों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला ने ब्लड बैंक में खूनी की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद से ब्लड बैंक कर्मियों की नींद खुली है। खून की कमी को दूर करने के लिए टीम सामाजिक संस्थाओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। टीम लगातार सामाजिक संस्थाओं व लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील कर रही है। ब्लड बैंक की काउंसलर मिथलेश ने बताया कि ब्लड डोनेट करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्थाओं से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------
अमर उजाला की ओर से लगेगा 14 को मेगा कैंप
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करने के लिए अमर उजाला की ओर से 14 जून को मेगा कैंप का आयोजन होगा। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम के तहत ब्लड बैंक में ही कैंप लगाकर खून इकट्ठा किया जाएगा। इसमें कई सामाजिक संगठन, सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल होकर रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed