फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Block education officer of Saurikh suspended for not distributing books

Kannauj News: किताबें न बांटने पर सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Sun, 27 Oct 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Block education officer of Saurikh suspended for not distributing books
कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने के लिए मुफ्त में दी जाने वाली किताबें न बांटना खंड शिक्षा अधिकारी को भारी पड़ गया। कानपुर के एडी बेसिक ने जब सौरिख बीआरसी का निरीक्षण किया तो एक कक्ष में किताबें डंप पड़ीं थीं। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति कर दी। इस पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीईओ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि कानपुर एडी बेसिक राजेश वर्मा ने 15 दिन पहले सौरिख बीआरसी का निरीक्षण किया था। वहां एक कक्ष में बच्चों को दी जाने वाली किताबें डंप थीं। इस बारे में उन्होंने सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा था। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर एडी बेसिक ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा। इस आधार पर सचिव ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि उमर्दा में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौरिख ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सदर खंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार को उमर्दा और मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तालग्राम के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी को बीईओ नगर क्षेत्र बनाया गया है और जिला मुख्यालय में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी मधुलिका वाजपेयी को सदर ब्लॉक का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed