फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Black River's water-dampened, start offloading

काली नदी का पानी घटा, कटान शुरू

Mon, 29 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 29 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Black River's water-dampened, start offloading
गांव कटरी फिरोजपुर में मकान के पास तक पहुंचा कटान। - फोटो : अमर उजाला
गंगा शांत हुईं तो काली नदी ने अब लोगों की नींद उड़ानी शुरू कर दी है। गंगा नदी का जलस्तर इस समय 124.070 मीटर से भी नीचे है। ऐसे में गंगा नदी किनारे बसे सभी गांव बाढ़ से पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन काली नदी किनारे बसे गांव जैसे मिश्रीपुर, कटरी फिरोजपुर जैसे गांव किनारों से काली नदी का पानी उतरना तो शुरू हो गया है। लेकिन तेजी से हो रहे कटान ने अब ग्रामीणों की नींद  उड़ा दी है।
विज्ञापन


काली नदी किनारे बसे सदर तहसील क्षेत्र के गांव कटरी फिरोजपुर निवासी जदुवीर, ओमसिंह, रामप्रसाद, नन्हे, शिवराम, रामतीर्थ व बालकराम सहित अन्य कई ग्रामीण बताते हैं कि अभी तक गांव की सीमा तक पानी भरा हुआ था। इससे गांव में आना-जाना भी परेशानी का सबब बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक बच्चों ने अभी भी स्कूल जाना शुरू नहीं किया है। ग्रामीण जदुराम बताते हैं कि बाढ़ का पानी तो घट रहा है, लेकिन उसी के साथ चल रही तेज हवाओं के चलते मकानों के आसपास तेजी से कटान भी हो रही है।
विज्ञापन


कई मकानों के बिल्कुल पास तक पानी आ गया है। इससे लोग रातों में सो नही पा रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना खतरे से खाली नहीं है। बाढ़ की वजह से गांव के किनारे कई जगह दलदलनुमा गड्ढे बन गए हैं। इससे हादसे का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रसाद के मकान से कटान केवल चंद पांच-छह कदम की दूरी पर ही है। रामप्रसाद ने बताया कि उन्होंने कटान रोकने के लिए जहां तक कटान आ गया है वहीं पर कई कांटेदार पौधे, बांस की लकड़ियां और भी कई बोरी तिरपाल लगा दी हैं। ताकि कटान में कुछ कमी आए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है और न ही कोई अधिकारी उनके गांव में हालात देखने आया है। इससे उनमे रोष है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed