फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BKU (Kisan) district president and his son beaten up

Kannauj News: भाकियू किसान के जिलाध्यक्ष व बेटे को पीटा

Wed, 21 Oct 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
BKU (Kisan) district president and his son beaten up
छिबरामऊ। श्रीराम बरात देखकर घर लौट रहे भाकियू किसान गुट के जिलाध्यक्ष के पुत्र को कुछ लोगों ने पीपल चौराहे के पास रोककर पीट दिया। बेटे को बचाने पहुंचे जिलाध्यक्ष पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटकर सोने की चेन व नकदी लूट ली। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस से बुधवार को शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी मृदुल उर्फ राजा शुक्ला ने बताया कि 19 अक्तूबर की रात 10.40 बजे पुत्र देव शुक्ला श्रीराम बारात देखकर घर लौट रहा था। पीपल चौराहे के पास मोहल्ला छपट्टी निवासी कुछ लोग उसे रोककर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुत्र की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने लात-घूंसों, तमंचे की बट, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा। इस दौरान उनकी सोने की चेन और जेब में रखी नकदी छीन ली। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed