फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP's core committee decided the names

Kannauj News: भाजपा की कोर कमेटी ने तय किए नाम

Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP's core committee decided the names
कन्नौज। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से टिकट मांगने वालों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। जिले की प्रभारी व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में हर निकाय से तीन-तीन नामों की सूची बनाई गई है। अब प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन

जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार की देर शाम गोपनीय तरीके से बैठक हुई। इसमें कोर कमेटी के 18 लोग शामिल हुए। जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी के अलावा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, सांसद सुब्रत पाठक, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री आनंद सिंह, जिला महामंत्री हरिबख्श सिंह, योगेंद्र भदौरिया आदि शामिल हुए। पार्टी के एक पदाधिकारी का कहना है कि नगर पालिका व नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए कई आवेदन आए थे। सभी नगर निकायों में पांच-छह लोगों की स्क्रीनिंग कमेटी बनी थी। इसमें मंडल अध्यक्ष, निकाय संयोजक व जिले के पदाधिकारी आदि शामिल हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट चाहने वाले नामों की सूची आगे बढ़ाई। बताया गया है कि सूची में प्रयास किया गया है कि तीन-तीन नाम पार्टी हाईकमान को भेजे जाएं। अधिक दावेदारों पर संख्या तीन से अधिक होगी। कन्नौज जिले में नगर निकाय चुनाव दूसरे चरण में है, इसलिए कहा जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशियों के नाम विलंर से तय किए जाएंगे। बहरहाल, बैठक गोपनीय तरीके से हुई है। दावेदारों के नाम भी बताने से पार्टी फिलहाल परहेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed