फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP workers washed the temple where Akhilesh worshiped with Ganga water.

Kannauj News: अखिलेश ने जिस मंदिर में की पूजा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा जल से धोया

Tue, 07 May 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
BJP workers washed the temple where Akhilesh worshiped with Ganga water.
कन्नौज। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को कन्नौज शहर में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत जिस बाबा गौरी-शंकर मंदिर से की थी, शाम में वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा जल से धुलाई की। भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्क है कि अखिलेश यादव के साथ कई गैर सनातनी भी मंदिर पहुंचे थे। कई लोग जूता पहनकर मंदिर पहुंच गए थे। इसीलिए शाम में कार्यकर्ताओं ने वहां साफ-सफाई करके पानी से धुलाई की। गंगा जल से भी धुलाई की गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कितने बाबा गौरी शंकर मंदिर में गैर सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसका बोर्ड भी लगा हुआ है। लेकिन अखिलेश यादव के साथ कई गैर सनातनी मंदिर पहुंचा थे, इससे हमारी आस्था को चोट पहुंची है। इसीलिए गंगा जल से सफाई करके मंदिर को पवित्र किया गया है। कहा कि अखिलेश यादव ने जानबूझकर ऐसा किया है। इसके लिए सनातनी उन्हें माफ नहीं करेंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed