{"_id":"666388f19481d64012041984","slug":"bjp-people-surrounded-police-station-due-to-religious-indecent-comments-on-social-media-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114155-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सोशल मीडिया पर धार्मिक अशोभनीय टिप्पणी से भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सोशल मीडिया पर धार्मिक अशोभनीय टिप्पणी से भाजपाइयों ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। धमकी और धार्मिक अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों में भारी रोष है। सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। कोतवाल से हुई वार्ता में भाजपाइयों ने आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की जाने की मांग की। कोतवाल की भाजपा नेताओं से तीखी नोकझोंक हुई। कोतवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
गुरसहायगंज कस्बा के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक युवक ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक को लेकर गर्दन सिर से जुदा करने की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद एक अन्य धार्मिक अशोभनीय टिप्पणी भी हुई। इसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। तीसरे दिन भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज शुक्रवार शाम कई भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी सुनकर अपने आवास से निकले कोतवाल जयप्रकाश शर्मा हड़काने लगे और कोतवाली से भगाने का प्रयास किया। इसको लेकर उनकी भाजपा नेताओं से तीखी नोकझोंक हो गई।
भाजपा नेताओं का आरोप था कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी हुई है। काफी देर हंगामा होने के बाद बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष नीरज मिश्रा के साथ कोतवाल की वार्ता हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उस पर एनएसए की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी हुई है, जिसको लेकर उनकी कोतवाल से तीखी नोकझोंक हुई। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।