फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP members shouted celebrated the celebration

भाजपाइयों ने नारे लगा मनाया जश्न

Fri, 30 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 30 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP members shouted celebrated the celebration
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूत करने पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पटाखे दागे और खुशी का इजहार किया।

शुक्रवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा की अगुवाई में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सिपाही ठाकुर मोहल्ले में एकत्र हुए, यहां उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाते हुए वीर सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को  मार गिराने की खुशी में मिठाई बांटी। यही नही कार्यकर्तओं ने जमकर आतिशबाजी भी जलाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों के घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि भारत नापाक इरादा रखने वाले संगठनों, राष्ट्राें को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। उन्हाेंने कहा कि जो लोग अभी तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कस रहे थे, उनके मुंह पर भी तमाचा लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के सवा सौ करोड़ लोग आवश्यकता पड़ने पर आतंकवाद और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर कलम भी कराने के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा आपरेशन को सफलता तक पहुंचाने वाले अजीत डोवाल की भी जमकर सराहना की और नारे लगाए, इस मौके पर हरिओम मिश्र बल्ले, हरिओम अग्निहोत्री, नीतीश त्रिवेदी, श्रीओम शुक्ल, नंदू सैनी, अनुज शर्मा, त्रिलोकी वाजपेई, अंकुर तिवारी, नरेंद्र दोहरे, रामजीवन राजपूत, प्रभात वाजपेई, अवधेश राठौर, भुल्ली शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जिकल आपरेशन से पूर्व सैनिकाें में जोश
कन्नौज। पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल आपरेशन के दौरान आतंकी कैंप ध्वस्त किए जाने और आतंकवादियों को मार गिराने पर पूर्व सैनिकाें ने खुशी जाहिर की है।

सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। जिसमें भारतीय सेना के स्पेशल कमांडो की ओर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंप ध्वस्त किए जाने व करीब तीन दर्जन से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर के बाद पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई। इस अवसर पर भारतीय व पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष सूबेदार शिव कुमार चंदेल ने इस आपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया केंद्र सरकार के एनएसए अजीत डोवाल और भारतीय सेना ने बहादुरी पूर्ण काम किया है। इसके लिए बधाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह सेंगर ने कहा इस सर्जिकल आपरेशन से पूरे देश में खुशी की लहर है। कैप्टन रवींद्र कुमार ने कहा उरी हमले का जवाब देना बड़ी उपलब्धि है।

संघ के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा यदि आवश्यकता पड़ी तो पूर्व सैनिक पाकिस्तान से दो-दो हाथ करने को तैयार है। बैठक को पूर्व सैनिक कर्मवीर सिंह यादव, संजीव गुप्ता, सीएल पाल, केके त्रिपाठी, मलखान सिंह पाल, बृजेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, अनंत राम वर्मा, कैप्टन आरपी द्विवेदी, इंद्रजीत सिंह ने अपने विचार रखे। इस मौके पर शैलेंद्र भदौरिया, राजकिशोर सिंह, भगवान बख्श सिंह, रामपाल यादव, शिवनारायण सिंह आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। भारतीय पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह चंदेल ने बताया उनकी बात कन्नौज शहर के निवासी पूर्व लेफ्टीनेंट जनरल अनिल कुमार मिश्रा से हुई है। उन्होंने फोन पर भारतीय सेना के सफल आपरेशन पर पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी है।

कड़े शब्दों में निंदा नहीं कड़ा जवाब दिया जाएगा
कन्नौज। सदर तहसील अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को सेना की जीत पर जश्न मनाया। जमकर झूमे और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अब सिर्फ  कड़े शब्दों में आतंकी हमलों की निंदा नहीं होगी, सेना की ओर से कड़े जवाब भी दिए जाएंगे।

बुधवार को आधी रात पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने सीमित सैन्य कार्रवाई कर कई आतंकी कैंपाें को तबाह कर डाला था। इससे बाद से पूरे जिले में में जगह-जगह पटाखे और आतिशबाजी का दौर चालू है। शुक्रवार को सदर तहसील के कई अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ नोटरी अधिवक्ता विनोद कुमार त्रिवेदी ने कहा पाकिस्तान को अब समझ जाना चाहिए सिर्फ कड़े शब्दों में निंदा नहीं होगी, कड़े शब्दों में जवाब भी दिया जाएगा। अधिवक्ता विपिन किशोर सक्सेना ने कहा सेना ने उरी हमले का पाकिस्तान को सही जवाब दिया है। जता दिया है कि आगे से इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


 अधिवक्ता मुकेश त्रिवेदी ने कहा पाकिस्तान सिर्फ यही भाषा समझता है, जिस भाषा में इस बार हमारी भारतीय सेना ने उसे जवाब दिया है। वकीलों ने कहा कि यही सच्ची श्रद्धांजलि है उरी हमले में शहीद हुए हमारे देश के वीर जवानों और उनके परिवारों को। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इस मौके पर शेखर ठाकुर, भानू प्रताप, महेंद्र वाजपेई, अनीस,  मोहित मिश्रा, गौरव ठाकुर, राजू श्रीवास्तव आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed