{"_id":"64515b31e68e9ea4e00441c4","slug":"bjp-leaders-sisters-robbed-of-jewelery-by-unconscious-kannauj-news-c-12-1-212125-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाजपा नेता की बहनों बेहोश कर जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाजपा नेता की बहनों बेहोश कर जेवर लूटे
Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 03 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। चचेरी भाई की शादी से घर आ रहीं भाजपा नेता की दो बहनों को दो युवकों ने रुमाल सुंघा बेहोश कर दिया और उनके जेवरात पार कर दिए। दोनों बहनों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर करनौली के नंदकिशोर भाजपा के बूथ प्रमुख हैं। एक मई को चचेरी भाई की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए बहनें ग्राम बनार थाना छाछा निवासी विमलेश पत्नी ब्रजनंदन व ग्राम ललूपुरा निवासी गुड्डी पत्नी सूरज आई थीं। शादी समारोह के बाद दोनों मंगलवार को घर जाने के लिए पश्चिमी बाईपास पर बस का इंतजार कर रही थीं। तभी उधर से पैदल आए दो युवकों ने महिलाओं को रुमाल सुंघा दिया, जिससे विमलेश पहले बेहोश हो गई। युवकों ने विमलेश से सोने की जंजीर व बाले ले लिए और आगे चल दिए। गुड्डी ने दोनों युवकों का पीछा किया। जीटी रोड के किनारे स्थित ब्रजविशाल के मकान के पास वह भी बेहोशी की हालत में पहुंच गई। वहां पर युवकों ने उनसे कुंडल व पेंडल लूट लिए और भाग गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मंडी चौकी इंचार्ज रॉबिन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से वारदात की जानकारी ली। पुलिस को ब्रजविशाल के घर के पास से रूमाल भी पड़ा मिला। दोनों बहनों को बेहोशी की हालत में 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --