{"_id":"69a33c885562bab0600f8c07","slug":"bjp-is-ruling-with-conspiracies-not-good-governance-akhilesh-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145397-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन नहीं, साजिशाें का शासन कर रही भाजपा: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन नहीं, साजिशाें का शासन कर रही भाजपा: अखिलेश
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। भाजपा के डिप्टी सीएम एक-दूसरे को फंसाने में लगे हैं। दरअसल सुशासन का दावा करने वाली भाजपा अब साजिशों का शासन कर रही है। चर्चित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने एसआईआर के बहाने पहले मुस्लिमों के कागज तलाशने की योजना बनाई, अब उसमें हिंदू समाज को भी उलझा दिया है।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को तहसील क्षेत्र के तिलसरा पट्टी गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सपा नेता लक्ष्मी नारायण यादव के शांति पाठ कार्यक्रम में भाग लिया। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर दिवंगत को स्मरण किया। शोक सभा के बाद प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपाइयों को दुर्गंध से प्यार है इसलिए वे सुगंध के साथ नहीं जा सकते। यही कारण है कि विदेशों में पहचान बना चुके कन्नौज के इत्र कारोबार पर सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है और अभी तक ठठिया में बना परफ्यूम पार्क शुरू नहीं हो सका। कहा कि एसआईआर से पहले मुसलमानों के कागजात तलाशने की योजना बनाई गई और अब हिंदू समाज को भी उसी उलझन में झोंक दिया गया, जिससे लोग परेशान हैं। अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण पर कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम एक-दूसरे को फंसाने में लगे हैं। कहा कि यह सुशासन नहीं, बल्कि साजिशों का शासन है। भाजपा की सरकार विदेशी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स के जरिए देसी बाजार को खत्म करने पर आमादा है। अमेरिका और इजरायल से हुए समझौतों का सीधा असर किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ा है। आलू किसानों की दुर्दशा है खेतों की मेहनत सड़कों पर दम तोड़ रही है। सरकार ने नौजवानों के हाथ में मोबाइल थमा दिए हैं ताकि वे सेल्फी में उलझे रहें, नौकरी, रोजगार में गोलमाल है। इस मौके पर अंशु पाल, अंशुल गुप्ता, कुक्कू चौहान, हसीब हसन, विजय द्विवेदी समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।