फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP is an ideology-based party, not an individual-centric one: Asim Arun

भाजपा व्यक्ति नहीं, विचार आधारित पार्टी: असीम अरुण

Fri, 19 Jun 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP is an ideology-based party, not an individual-centric one: Asim Arun
कन्नौज। इत्रनगरी में भाजपा के अंदरखाने चल रही खेमेबाजी और टिकट की चर्चाओं के बीच सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की एक फेसबुक पोस्ट ने शुक्रवार को नई हलचल पैदा कर दी है। संगठन और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर लिखे गए इस संदेश को राजनीतिक जानकार सीधे तौर पर भाजपा के भीतर चल रही खींचतान और दावेदारी की चर्चाओं से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन



असीम अरुण ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से चंद लोगों ने खेमेबंदी का माहौल बनाया। संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सामने इसे चुनें या उसे जैसे सवाल खड़े किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं बल्कि विचार आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं के सामने किसी व्यक्ति को चुनने का सवाल नहीं होना चाहिए। पोस्ट में उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि छोटे-बड़े चुनाव आते रहेंगे और हमेशा की तरह हमारा प्रत्याशी कमल ही होगा।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के भीतर विभिन्न खेमों की सक्रियता और भविष्य की चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे माहौल में उनका संदेश संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पोस्ट में उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा, संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य पर आगे बढ़ने की अपील की। हालांकि पोस्ट में किसी नेता या गुट का नाम नहीं लिया गया है लेकिन इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

पोस्ट की वह लाइन जिस पर सबसे ज्यादा चर्चा



इस बीच छोटे-बड़े चुनाव भी आएंगे और हमेशा की तरह हमारा प्रत्याशी होगा हमारा कमल...यह पंक्ति सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसके निहितार्थों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का संदेश मान रहे हैं तो कुछ इसे चुनावी संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed