फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bikers looted rupees from bag

आढ़ती के बीस हजार रुपये ले भागा बाइक सवार बदमाश

Wed, 30 Jun 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bikers looted rupees from bag
गुरसहायगंज। गल्ला दुकानदार की बाइक में टंगे बैग से रुपये निकालकर बाइक सवार बदमाश भाग निकला। साथी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पुलिस ने साथी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बे के तिर्वा रोड निवासी अवधेश गुप्ता की इंदिरा नगर बनियानी गांव के निकट गल्ला की आढ़त है। यह बुधवार की दोपहर करीब एक बजे किसानों का भुगतान देने के लिए तिर्वा रोड की स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बाइक से अपनी आढ़त पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंडी परिसर में बाइक खड़ी कर दी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों में से एक ने पैदल उतर कर बैग से रुपये निकाल लिए। अवधेश के शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश नगदी लेकर भागने लगा। इस दौरान खुद को घिरते
विज्ञापन
विज्ञापन

देखकर साथी को छोड़ दिया। लूट की रकम वहीं फेंक दी। करीब 80 हजार रुपये मिले। बदमाश मझपुरवा मार्ग से भाग गया। इस दौरान उसका साथी पैदल खेतों की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पिटाई के बाद भी युवक ने अपना नाम नहीं बताया। मौके पर पहुंचे कोतवाल टीपी वर्मा ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। भागे हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed