फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   bike savaro ne lota

एक्सप्रेस वे पर बाइक सवारों ने टैंकर चालक को पीटा, रुपये लूटे

Tue, 08 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bike savaro ne lota
तिर्वा। एक्सप्रेसवे पर खड़े टैंकर चालक को बाइक सवारों ने लूट लिया। नगदी व मोबाइल ले गए। चालक ने पुलिस को अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना खानपुर गांव पालीपरतापुर निवासी विजय कुमार पुत्र ओमपाल सिंह ने बताया कि वह टैंकर चालक है। सात दिसंबर को आगरा से लखनऊ की और टैंकर लेकर जा रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण उसने अपना टैंकर कोतवाली के फगुहा भट्टा गांव के पास एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर बाद बाइक सवार दो लोग आए और पानी की बोतल मांग कर गाड़ी के ऊपर चढ़े, मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद बाइक सवार उसके पास से मोबाइल फोन व सात हजार रुपये लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच दी। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।
तिर्वा। घर में घुसकर एक पक्ष ने विवाहिता से मारपीट की। तोड़फोड़ कर अलमारी से जेवर भी लूट ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली के टड़वा गांव निवासी संजय त्रिपाठी की पत्नी लाली ने बताया कि काफी दिनों से पड़ोसियों से उसकी रंजिश चल रही थी। छह दिसंबर की दोपहर में तीन लोग घर में असलहा लेकर घुस आए। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात भी लूट ले गए। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामला सिर्फ मारपीट का लग रहा। रंजिश के कारण लूट का आरोप लगाया गया है। अगर घटना सही है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed